पूनाकोट सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का सांकेतिक धरना, अधिकारियों से हुई वार्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

विनय किरौला के नेतृत्व में उठी सड़क सुधारीकरण की मांग, ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकासखंड के ग्राम पूनाकोट को स्टेट हाईवे पेटसाल-सेराघाट से जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों ने सड़क के जल्द सुधारीकरण की मांग उठाते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई की अपील की।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है और जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क की स्थिति को देखते हुए दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

धरने के दौरान ग्रामीणों ने उत्तराखंड क्रांति दल के नेता विनय किरौला को भी मौके पर आमंत्रित किया। विनय किरौला ने ग्रामीणों की समस्या को अधिकारियों के सामने रखा और संबंधित अधिकारियों से सड़क सुधारीकरण को लेकर वार्ता की।

 

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail