पीएम मोदी के जन्मदिन पर बुजुर्गों संग काटा केक, भोजन कराया और बांटे कंबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से लेप्रोसी मिशन में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।

कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों को भोजन कराया और जरूरतमंदों को कंबल भी भेंट किए। इस दौरान उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटना है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रजा अली अंसारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, देवेंद्र भट्ट, नामित पार्षद अजीत पवार, जगत तिवारी, शुभम रौतेला, दानिश अंसारी, मुस्तकीम मलिक, इस्लाम बख्श, एडवोकेट असलम, साहिल अंसारी और रुबीना बेगम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail