कदली वृक्ष पहुंचे नंदादेवी मंदिर, अब तैयार होंगी मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

 

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदा देवी मेले को लेकर अल्मोड़ा में धार्मिक उत्साह चरम पर है। मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण की परंपरा के तहत शुक्रवार को पांडेखोला स्थित खूटकुणी भैरव मंदिर से चयनित कदली वृक्षों को पारंपरिक शोभायात्रा के साथ नंदा देवी मंदिर लाया गया।

कदली वृक्षों को ड्योढ़ी पोखर होते हुए नंदा देवी मंदिर परिसर पहुंचाया गया। मंदिर पहुंचने पर चंद वंशजों ने विधि-विधान के साथ कदली वृक्षों की पूजा-अर्चना की। इन्हीं कदली वृक्षों से स्थानीय कलाकार मां नंदा और सुनंदा की प्रतिमाओं का निर्माण करेंगे।

प्रतिमाओं के तैयार होने के बाद विधिवत पूजा-अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा की रस्म पूरी की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। महाष्टमी के अवसर पर चंद वंशज परिवार और राज परिवार की ओर से भी परंपरागत पूजा-अर्चना की जाएगी।

इससे एक दिन पहले गुरुवार को कदली वृक्षों को आमंत्रित करने की पारंपरिक रस्म पूरी की गई थी। शुक्रवार को नंदा देवी मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडेखोला पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा करने के बाद कदली वृक्षों को शोभायात्रा के रूप में मंदिर तक लाया गया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने मां नंदा-सुनंदा से क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कदली वृक्षों को मंदिर लाने वाली शोभायात्रा में व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा ‘मुन्ना’, मनोज सनवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’, पार्षद अभिषेक जोशी, कमलेश मेर, मंगल सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, अतुल पांडेय, रवि गोयल, पार्षद वैभव पांडे, हर्षवर्धन साह, हनी वर्मा, दिशांक वर्मा, धनंजय साह, आयुष वर्मा, पीयूष वर्मा, मनन साह, ललित साह, हरीश बिष्ट, कमलेश जोशी, हेम चंद्र जोशी, संजय जोशी, अरविंद जोशी, चंपा पांडे, गंगा जोशी, हीरा कनवाल, दिव्या जोशी, सोनू कनवाल और आदित्य बिष्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail