बागेश्वर कॉलेज परिसर में ABVP और NSUI छात्रों के बीच झड़प, NSUI छात्र नेता घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

बागेश्वर। छात्रसंघ चुनाव से पहले शुक्रवार को पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में ABVP और NSUI से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हो गया। प्रचार के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई। घटना में NSUI छात्र नेता प्रेम दानू घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

घटना के बाद परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घायल प्रेम दानू के समर्थन में कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, ABVP के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने भी तहरीर देकर NSUI कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।

परिसर निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी ने कहा कि परिसर में बिना परिचय पत्र या फीस रसीद के प्रवेश और अनावश्यक भीड़ पर रोक है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail