कैंचीधाम में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध पिकअप; तीन लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

कैंचीधाम/नैनीताल। नैनीताल जिले के कैंचीधाम क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केरल ढाबे के पास एक दूध का पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंचीधाम चौकी पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।
सुबह करीब 5 बजे मिली हादसे की सूचना
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने कैंचीधाम पुलिस को सूचना दी कि कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास सड़क से काफी नीचे नदी की ओर किसी वाहन की लाइट दिखाई दे रही है। वाहन के खाई में गिरने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने SDRF और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खाई में सर्च अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद नदी के पास गहरी खाई में दूध का पिकअप वाहन UK04 CC 3465 दिखाई दिया।
खाई में फंसे थे तीन लोग
पुलिस के मुताबिक वाहन में तीन लोग सवार थे और हादसे के बाद वे खाई में फंस गए थे। रेस्क्यू टीम ने कठिन परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर तीनों घायलों को बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे में ये लोग हुए घायल
पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान—
  • अंकित सिंह (33 वर्ष) पुत्र स्व. सतपाल सिंह, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी।
  • बॉबी (22 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी।
  • मोहम्मद साकिब (11 वर्ष) पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी। के रूप में हुई है।
पुलिस और SDRF ने संभाला मोर्चा
रेस्क्यू अभियान में कैंचीधाम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार, अपर उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल महेश गोस्वामी शामिल रहे।
पुलिस और SDRF की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail