प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का एसएसजे विश्वविद्यालय में कार्यकाल 21 सितंबर को होगा पूरा, 22 सितंबर से संभालेंगे कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

एसएसजे विश्वविद्यालय के संस्थागत और अकादमिक विकास में रहा अहम योगदान, 18 जून को हुआ था पहला दीक्षांत समारोह

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे विश्वविद्यालय) अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल 21 सितंबर 2026 को पूरा हो रहा है। इसके अगले दिन यानी 22 सितंबर को वह कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति का दायित्व संभालेंगे।

एसएसजे विश्वविद्यालय के संस्थागत विकास के महत्वपूर्ण दौर में प्रो. बिष्ट के कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के चारों परिसरों—अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में अवस्थापना विकास, शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और मानव संसाधन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

चारों परिसरों के आधुनिकीकरण और विकास के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव शासन को भेजे गए। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत परिसरों के लिए 244 शिक्षकीय एवं शिक्षणेत्तर पदों का सृजन किया गया। अल्मोड़ा परिसर में भी 89 शैक्षणिक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया।

प्रो. बिष्ट के कार्यकाल में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ एनईपी-2020 के अनुरूप अकादमिक सुधारों पर भी काम किया गया। परीक्षा परिणामों में समयबद्धता और विद्यार्थी-केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए।

विश्वविद्यालय के लिए 18 जून 2026 को आयोजित पहला दीक्षांत समारोह भी उनके कार्यकाल का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।

एसएसजे विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के कार्यकाल में संस्थागत, अकादमिक और अवस्थापना विकास के लिए किए गए प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail