अल्मोड़ा अरबन बैंक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत का अल्मोड़ा में स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

अल्मोड़ा।      अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की ओर से शनिवार को शिखर होटल के सभागार में अरबन बैंक की निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत के अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में साहित्यकारों और गणमान्य नागरिकों ने डॉ. वसुधा पंत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंत की उपलब्धि अल्मोड़ा के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, प्रो. हामिद, जयमित्र बिष्ट, मनोज गुप्ता, अशोक पंत, पी.सी. तिवारी, दीपक जोशी, भूषण पांडेय, हेमलता वर्मा, क्रांति जोशी, दीपा पांडेय, रजनी पंत, हीरा कनवाल, रचित पंत, हर्षिता जोशी, जितेंद्र बिष्ट और संजय अधिकारी सहित साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. वसुधा पंत को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. वसुधा पंत ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि अल्मोड़ा की साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से उनका जुड़ाव सदैव बना रहेगा।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail