भीमताल विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

 

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नौकूचियाताल, नौल, विजरौली समेत आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कैड़ा ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। क्षेत्रवासियों ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गों, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा। मंत्री ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

मंत्री कैड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से आपदा के बाद किए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आपदा के कारण क्षेत्र में कई मोटर मार्ग, पेयजल लाइन और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनकी मरम्मत में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर आपदा मद से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail