लालकुआं दुग्ध संघ में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनरी की पूजा कर मांगी उन्नति की कामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। साथ ही प्लांट में स्थापित मशीनरी और विभिन्न उपकरणों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें दुग्ध संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आहुति देकर संघ की तरक्की, मशीनरी के सुचारु संचालन और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन के बाद भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई। आरती के दौरान पूरा प्लांट परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा समेत संघ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से प्लांट की मशीनरी के बेहतर संचालन, कार्यस्थल की सुख-समृद्धि और दुग्ध संघ की निरंतर प्रगति की कामना की।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail