हल्द्वानी: कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कंबल, ठंड से बचाव के लिए संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

हल्द्वानी। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेल्फ रिलायंस इनीशिएटिव्स की ओर से सोमवार को कुष्ठ आश्रम में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी, सचिव गौरव जोशी, उपाध्यक्ष राधा मिश्रा, दीपा कोश्यारी और आरती पपोला मौजूद रहे। संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सर्दी के मौसम में राहत पहुंचाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य करती रहती है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना बेहद जरूरी है। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे कार्यों में आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए।

संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ ही समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है।

चेतना न्यूज़ | हल्द्वानी

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail