न्याय पंचायत बैगनिया के खेल महाकुंभ में बच्चों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अल्मोड़ा। न्याय पंचायत बैगनिया में आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे दिन भी बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के खेल मैदान बटखायाल में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में भाला फेंक, चक्का फेंक, 600 मीटर दौड़, 100 मीटर, 60 मीटर दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, कबड्डी और खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 600 मीटर दौड़ में लोकेश बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 60 मीटर दौड़ में मानव बजेली ने बेहतर प्रदर्शन किया। भाला फेंक में नीरज गिरी, लंबी कूद में सुमित गोस्वामी और गोला फेंक में सागर गिरी ने अच्छा प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में खुशी राणा और उमा मेहरा समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

खेल महाकुंभ के अंतिम दिन रिले रेस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खेल भावना के साथ एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक हरीश भंडारी, गोपाल भोज, गोपाल सिंह बोरा, राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पेश अलमिया, केशव दत्त, हेमवती नंदन जोशी, मीनाक्षी, लता, हेमा, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार और मनीष पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail