जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

देहरादून, 6 नवंबर 2026। उत्तराखंड के जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को देहरादून स्थित जलागम निदेशालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जिन विकास कार्यों की प्रगति धीमी है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनकी प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए, ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर आम जनता को समय पर उनका लाभ उपलब्ध कराना है।

बैठक में सचिव दलीप जवालकर सहित जलागम विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

 

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail