दिवाली-धनतेरस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों और ड्रोन से होगी हल्द्वानी की निगरानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

हल्द्वानी। दीपावली और धनतेरस के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 233 सक्रिय सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने हल्द्वानी स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR) पहुंचकर शहर की निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाए गए 233 सक्रिय सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड देखी और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

233 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने एसपी संचार रेवाधर मठपाल को सभी सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की आवश्यकता है।

ड्रोन कैमरों से भी रखी जाएगी नजर

पुलिस द्वारा प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना और चौकी पुलिस को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की जनता से अपील

नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों से दीपावली और धनतेरस का पर्व शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आधुनिक तकनीक और पुलिस बल के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail