अल्मोड़ा। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत सोमेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 72 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 13 अक्टूबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोसी बाजार क्षेत्र में चेकिंग की।
इस दौरान पुलिस ने आशुतोष कनवाल के कब्जे से 72 पाउच देसी मसालेदार शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आशुतोष कनवाल पुत्र शेर सिंह कनवाल, निवासी ग्राम कुज्याड़ी, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग और कार्रवाई जारी रखी जा रही है।








