राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में गरुड़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण और कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

गरुड़/बागेश्वर। हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गरुड़ क्षेत्र की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये, गरुड़ की इन होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी जगह बनाई हैjj।

प्रतियोगिता में विद्यालय की भानु प्रिया और सोनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं जया, विनीता और गरीमा ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद इन छात्राओं का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ उनके अभिभावकों और गरुड़ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने पदक विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि छात्राओं की मेहनत और लगन ने यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी खेल के क्षेत्र में बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

विद्यालय ने किया छात्राओं को प्रोत्साहित

विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका रेखा फर्स्वाण और प्रधानाचार्य प्रेमा भट्ट ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखारi सकें।

उन्होंने छात्राओं से आगे भी नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

गरुड़ की छात्राओं की सफलता पर जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, विधायक प्रतिनिधि एवं युवा नेता भाष्कर दास, खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, व्यापार मंडल एवं होटल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, भाजपा नेता सुनील दोसाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण और ग्राम प्रधान पाये उमा भट्ट सहित अन्य लोगों ने छात्राओं को बधाई दी।

जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी छात्राएं शानदार प्रदर्शन करते हुए बागेश्वर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।

गरुड़ की इन बेटियों की उपलब्धिjने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और अवसर मिलने पर पहाड़ की बेटियां खेलों के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail