तुशराड़ में 25 महिलाओं को जूट बैग और सिलाई का प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

ओखलकांडा। ओखलकांडा के तुशराड़ में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 21 दिवसीय जूट बैग एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी के सहयोग से महिला एवं पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण में क्षेत्र की 25 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। महिलाओं को सिलाई मशीन के जरिए जूट के बैग बनाने के साथ-साथ सिलाई का काम भी सिखाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के जगदीश बोरा, ग्राम प्रधान कमल गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संस्था की अध्यक्ष सायमा हुसैन और सचिव निर्मला दर्मवाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा हुनर देना है, जिससे वे आगे चलकर अपने स्तर पर काम शुरू कर सकें और आमदनी का जरिया बना सकें।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट बैग बनाने और सिलाई से जुड़े जरूरी काम सिखाए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं इन कामों को आगे बढ़ाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम उठा सकती हैं।

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail