भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
मंत्री कैड़ा ने धैना, कुकना, आमधार, पड़ायल, तल्ला-कांडा, मल्ला-कांडा, कुलौन और दिगोली गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति और स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की। मंत्री ने लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बहादुर सिंह नगदली सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और सम्मानित लोग भी मौजूद रहे।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करना जरूरी है। इससे क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में काम करने में मदद मिलती है।








