अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की ओर से गुरुवार को ऐतिहासिक मल्ला महल में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। दीपों और रंगोली से सजे मल्ला महल का नजारा देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
दीपोत्सव के दौरान दीपों और अल्पना के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को प्रदर्शित किया गया। परिसर में दीपों से आशीर्वाद के दीपक की आकर्षक आकृति भी तैयार की गई। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
मल्ला महल परिसर में विभिन्न रंगोलियों और दीप सज्जा ने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। कलाकारों ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए माहौल को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल सरकार का लक्ष्य नहीं है, बल्कि इसमें देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा समर्पण के 25 वर्ष, सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित यह दीपोत्सव जनभागीदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, सुभाष पांडे, मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, जिला पदाधिकारी प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी (मंटू), सौरभ वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, गिरीश खोलिया, रमेश धपोला, रणजीत भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, दिनेश मठपाल, दीपा अधिकारी, नेहा उप्रेती, दीपा पांडे, आनंद भोज, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, ममता साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज भाकुनी, नमन गुरुरानी, चंदन भाकुनी, नीरज सांगा, शुभम रौतेला, दिनेश पांडे, प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, पार्षद संजय जोशी, पार्षद अमित साह मोनू, पूनम त्रिपाठी, अजीत पवार, कैलाश गुरुरानी, जगत तिवारी, बीना नयाल, जगमोहन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, जगदीश चौहान, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, जगत भट्ट, जगदीश नगरकोटी, पंकज जोशी, अरुण वर्मा, राजीव गुरुरानी, निशा बिष्ट, रक्षित कार्की, राजीव राज, रमेश मेर, भीमा पवार और इंदर नेगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मल्ला महल में दीपों की रोशनी और रंगोलियों से सजा यह आयोजन सेवा, संकल्प और विकसित भारत 2047 के संदेश को केंद्र में रखकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह भी देखने को मिला।








