कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Share Now:

देहरादून। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने लोकभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुलाधिपति का अभिनंदन किया और विश्वविद्यालय को मिले उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ नए प्रयास करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि कुलाधिपति की ओर से विश्वविद्यालय को लगातार सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है।

प्रो. बिष्ट ने कहा कि उनके दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कुलाधिपति के सहयोग को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं और यह अवधि विश्वविद्यालय के इतिहास में हमेशा याद की जाएगी।

मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर बहुत महत्वपूर्ण चर्चा हुई

Chetna News
Author: Chetna News

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail